वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बनेड़ा में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा, हजारों लीटर लाहन नष्ट

बनेड़ा/घुमन्तु दर्पण। अवैध शराब के खिलाफ जिलेभर में चल रहे अभियान के तहत बनेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कोटड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब निर्माण स्थल का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कच्ची शराब तैयार करने के लिए बनाई गई भट्टी को नष्ट कर दिया और बड़ी मात्रा में तैयार लाहन (वॉश) को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और अन्य सामग्री को जब्त किया गया। मौके पर करीब 5 हजार लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचाने के लिए वहीं नष्ट कर दिया गया।

थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनियां ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें