वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर सनोदिया के पास हादसा, ट्रेलर से भिड़ी कार एक फंसा, गैस कटर से फाटक काटकर बाहर निकाला

रायला/घुमंतू दर्पण(लक्की शर्मा/ बंटी दरगड़)।भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर सनोदिया के पास रविवार को सुबह ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार RJ 06 CE 0898 उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत हाईवे एंबुलेंस से रायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
टक्कर के बाद एक व्यक्ति कार में बुरी तरह फंस गया, जिसे हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने फाटक को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। बाद में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल रायला भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम के इंसिडेंट मैनेजर लादूराम जाट, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर कन्हैयालाल, रोड पेट्रोलिंग ड्राइवर हरफूल और हेल्पर अभिषेक ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टीम ने मिडिल लाइन व स्लो लाइन पर सेफ्टी लगाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करवाया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें