वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|जिले में पिछले 12 घंटे में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है।गुरूवार सुबह जहां छत्तरगढ़ में पारिवारिक विवाद ने अपने की हत्या कर दी।वहीं गुरूवार रात नोखा में इसी विवाद ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि नोखा के पंचारिया चौक में नशे के लिए रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल बागड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए।प्रारंभिक जांच के अनुसार पंचारिया चौक निवासी जगदीश ब्राह्मण और उसके छोटे भाई हुकुमचंद पुत्र ओमप्रकाश के बीच घर में विवाद हुआ।

नशे के लिए मांगे थे पैसे

एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात हुकुमचंद उर्फ सेवाराम (32) ने आरोपी छोटे भाई जगदीश (29) पुत्र ओमप्रकाश से नशे के लिए पैसे मांगे।जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।दोनों घर से बाहर निक लकर झगडऩे लगे।विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में जगदीश ने घर में पड़ी नई कुल्हाड़ी उठाई और हुकुमचंद के गले व सिर पर कई वार कर दिए।गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।परिजन और आसपास के लोग घायल हुकुमचंद को तुरंत बागड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन अधिक खून बहने के कारण चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए|
हुकुमचंद लहूलुहान हालत में सड़क पर ही गिर पड़ा।इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय सुनील भादू ने लहूलुहान पड़े देखा तो लोगों को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही नोखा सीओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।पुलिस ने घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस और आरएसी जाब्ता तैनात है।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें