वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, DST की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़/घुमन्तु दर्पण(धीरज कुमार शर्मा)। जिला विशेष टीम (DST) प्रतापगढ़ ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 4 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी यशवंत पुत्र शांतिलाल पाटीदार निवासी गरोड़ा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) अपनी मोटरसाइकिल में विशेष रूप से बनाई गई स्कीम में अफीम छिपाकर मध्यप्रदेश से प्रतापगढ़ होते हुए बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। सूचना मिलने पर DST टीम ने पीपलखूंट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया तथा उसके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की।

इस कार्रवाई में DST के फील्ड ऑफिसर अजीत सिंह (ASI) की विशेष भूमिका रही। उनकी सतर्कता, सूझबूझ एवं रणनीतिक कार्रवाई के चलते पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भीलवाड़ा जिला विशेष शाखा (DSB) में पदस्थापित रहे अजीत सिंह की प्रतापगढ़ में पदस्थापना के महज एक माह के भीतर यह बड़ी उपलब्धि है।

प्रतापगढ़ में पदभार ग्रहण करने के बाद अजीत सिंह ने एक माह के दौरान एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों, आबकारी अधिनियम के दो मामलोंमें प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अंतरराज्यीय पेट्रोल चोरी गिरोह के आरोपी की गिरफ्तारी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके उत्कृष्ट कार्यों की जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने भी सराहना की है।

कार्रवाई में प्रताप सिंह (उप निरीक्षक साइबर), अजीत सिंह (एएसआई फील्ड ऑफिसर), नरेंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल), विनोद कुमार, शिवलाल, ओमप्रकाश तथा रमेशचंद (साइबर टीम) शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें