वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

ढेलाणा गांव की घटना, पीड़ित ने बड़लियास थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

सवाईपुर/घुमन्तु दर्पण (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढेलाणा गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बड़लियास थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रार्थी शंकरलाल जाट ने बताया कि उनकी बाइक उनके भाणेज हरिलाल जाट के पास थी। हरिलाल ने बाइक को पम्प के सामने स्थित अपने घर के बाहर हाईवे किनारे खड़ी कर घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर पीड़ित ने बड़लियास थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें