गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)|प्राकृतिक कुल्हड़ परिवार प्रोजेक्ट ऑफ जनहित योग एवं स्वास्थ्य प्रचार समिति के तत्वाधान में आज योगीराज महादेव मातृ छाया मंदिर निर्मला विहार अजमेर रोड पर स्वर्गीय डॉक्टर विनीत नाहर का नो वां स्मृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा के उभरते कलाकार रतन खोईवाल द्वारा भाव विभोर करने वाले गीतों से उपस्थित सदस्यों की आंखें नम हो गई। पूर्व शिक्षक काशीलाल डॉक्टर फैयाज मोहम्मद ,सज्जन चौधरी, सुरेंद्र जैन, कांति भाई जैन पतंजलि परिवार के संरक्षक भूपेंद्र मोगरा महिला जिला प्रभारी नीरा मेहता भंवरलाल शर्मा भारत स्वाभिमान न्यास के महामंत्री प्रेम शंकर जोशी पतंजलि योग समिति के भंवरलाल शर्मा एवं भीलवाड़ा के अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने स्व.डॉ विनीत नाहर के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए भीलवाड़ा में आयोजित किए गए बाबा रामदेव के प्रथम योग शिविर मैं उनकी भूमिका की सराहना की डॉक्टर कमला नाहर ने सभी का आभार व्यक्त किया। तथा डॉक्टर साहब की स्मृति में योगीराज महादेव मात्र छाया मंदिर निर्मला विहार अजमेर रोड पर नि:शुल्क योग केंद्र शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब विवेकानंद केंद्र के भगवान सिंह चौहान व पूर्णेन्दु चौधरी ,गोपी किशन पाटोदिया सुरेश शर्मा,दुर्गा लाल शर्मा सहित पतंजलि परिवार, प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप, एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








