वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ई-रिक्शा स्टैंड की मांग पर सुनवाई न होने के कारण ई रिक्शा चालकों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)|ई-रिक्शा चालकों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के उपस्थिति कक्ष के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था किए जाने हेतु सांकेतिक धरना दिया गया था। साथ ही यह भी अवगत कराया गया था कि यदि निर्धारित समय तक इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो समस्त ई-रिक्शा चालक को अपने-अपने ई-रिक्शा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में लाकर उनकी चाबियाँ माननीय जिला कलेक्टर महोदय को सौंप देंगे। महोदय, तक जिला प्रशासन की ओर से हमारी मांग के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए समस्त ई-रिक्शा चालक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने ई-रिक्शा की चाबियाँ प्रशासन को सौंप रहे हैं। वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है और अनेक परिवार अपनी आजीविका ई-रिक्शा चलाकर चला रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों की मांग केवल सुरक्षित एवं व्यवस्थित ई-रिक्शा स्टैंड की है, ताकि हजारों लोगों के रोजगार और उनके परिवारों का जीवन-यापन सुचारु रूप से चलता रहे। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर ई-रिक्शा चालकों की समस्या का समाधान करने की कृपा करें।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें