वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोटा-उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

कोटा/घुमन्तु दर्पण। कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, उम्मेदगंज निवासी अभिषेक (19), मोनू (20) और कालू (21) एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक और मोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें