वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नाता विवाह के नाम पर ठगी ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसका मास्टरमाइंड भाई गिरफ्तार

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|नाता विवाह के नाम पर भोली-भाली जनता को ठगने, जेवरात व नकदी लेकर फरार होने और बाद में झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाई जा रही अपराधियों की धरपकड़ मुहिम के तहत शंभूगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

शाहपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य और गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक सतीश मीणा के सुपरविजन में शंभूगढ़ थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी:
अनिता जाट (उम्र 25 वर्ष), पुत्री नारायण जाट, निवासी: डोडावानियों का खेड़ा, थाना रायला, जिला भीलवाड़ा (लुटेरी दुल्हन)।

मनफूल जाट (उम्र 32 वर्ष), पुत्र नारायणलाल जाट, निवासी: डोडावानियों का खेड़ा, थाना रायला, जिला भीलवाड़ा (सहयोगी भाई व मास्टरमाइंड)।

घटना का विवरण और पीड़ित की आपबीती
कालियास (थाना शंभूगढ़) निवासी पीड़ित गोविंदराम चौधरी (पुत्र हरदेव लाल चौधरी, उम्र 32 वर्ष) ने अदालत के इस्तगासे के जरिए शंभूगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार, शादी न होने के कारण डोडवानियों का खेड़ा निवासी नारायण जाट और उसका बेटा मनफूल जाट उसके घर आए और अपनी बेटी अनिता का संबंध तय करने की बात कही।
बातचीत के बाद रिश्ता तय हुआ, जिसमें आरोपियों ने 10 तोला सोना, 2 किलो चांदी के आभूषण और 6 लाख रुपये नकद की मांग की। पीड़ित परिवार ने ये सभी शर्तें पूरी कर आभूषण और नकदी आरोपियों को सौंप दिए, जिसके बाद अनिता की शादी गोविंदराम से करवा दी गई।डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने का तरीका
शादी के बाद से ही अनिता का व्यवहार सामान्य नहीं था। कुछ समय बाद वह अपने पीहर गई और सारे आभूषण वहीं छोड़ आई। जब ससुराल पक्ष ने आभूषणों के बारे में पूछा, तो उसने उल्टा उन्हें अंजाम भुगतने और दहेज व बलात्कार के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे डाली।अनिता ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर अपने भाई मनफूल जाट के फोन पे नंबर पर 39,900 रुपये और अपनी सहेलियों (संजू वैष्णव व शानू) के खातों में भी हजारों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने पीड़ित को इस कदर प्रताड़ित किया कि वह तनाव में आ गया और आत्महत्या करने की सोचने लगा। जब पीड़ित ने अपने भाइयों (भंवर लाल व जगदीश) को आपबीती बताई, तो परिजनों ने लड़की के पिता नारायण जाट से बात की। नारायण जाट ने भी उन्हें धमकी दी कि उनका काम ही यही है और वे पहले भी रामदेव जाट व कैलाश जाट नाम के व्यक्तियों को इसी तरह लूट चुके हैं।पुलिस की कार्रवाई और गोहाना से गिरफ्तारी पीड़ित की शिकायत पर शंभूगढ़ थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात का मास्टरमाइंड मनफूल जाट हरियाणा के गोहाना में आइसक्रीम की दुकान चला रहा है।पुलिस टीम तुरंत गोहाना (हरियाणा) पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी मनफूल जाट को दबोच लिया। मनोवैज्ञानिक और तकनीकी पूछताछ में उसने अपनी बहन अनिता जाट के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से नाता विवाह कर ठगी करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्डमास्टरमाइंड मनफूल जाट शातिर किस्म का अपराधी है। इससे पहले भी उसके खिलाफ वर्ष 2020 में रायला थाने में धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज हो चुका है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने पहले रायला थाने में एक दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था, जो पुलिस अनुसंधान में पूरी तरह झूठा पाया गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
ओमप्रकाश कासनिया (थानाधिकारी, शंभूगढ़)
केसाराम (कांस्टेबल)
मनोहरलाल (कांस्टेबल)
सीमा (महिला कांस्टेबल)

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें