वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नारायणी माता सर्कल के पास पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के नारायणी माता सर्कल के समीप मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सौभाग्य से दुर्घटना के समय आसपास कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से शहर की ओर आ रहा था। मोड़ के पास चालक संतुलन खो बैठा, जिसके चलते बजरी से लदी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रॉली में भरी बजरी सड़क पर फैल गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से पलटे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बाद में वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया गया।

पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने तथा ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसे हादसे गंभीर रूप ले सकते हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें