वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नेशनल हाईवे-758 पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में घुसी स्क्रैप से भरी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। नेशनल हाईवे-758 पर कारोई खुर्द के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में स्क्रैप से भरी तेज रफ्तार पिकअप पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन में भरा स्क्रैप सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त पिकअप से बाहर निकाला। गंभीर टक्कर के बावजूद चालक को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं बताया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया। इसके बाद सड़क पर बिखरे स्क्रैप को किनारे करवाकर यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने या अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर समय पर दिखाई नहीं देने से यह हादसा हुआ।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय हाईवे पर वाहन चलाते हुए विशेष सतर्कता बरतें तथा सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय रिफ्लेक्टर, पार्किंग लाइट और अन्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें