वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)| अजमेर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा एवं माली-सैनी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अजमेर रेंज को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल लाल माली के साथ हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित पक्ष के परिजनों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले में निष्पक्षता बरतते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव हेमराज खारोलिया ने कहा कि समाज न्याय की मांग को लेकर एकजुट है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर माली-सैनी समाज के पदाधिकारी विनोद गढ़वाल, हेमराज खारोलिया, महेश चौहान, हेमराज सिसोदिया, समाजसेवी हनुमान प्रसाद कच्छावा, अरुण तुंदवाल, शहर अध्यक्ष रवि दगदी, महामंत्री राजेंद्र टांक, प्रदीप कछावा, माखनलाल मारोठिया, मेवालाल जादम सहित सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें