वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डेकोरेशन गोदाम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के देवा जी का खेड़ा स्थित एक डेकोरेशन गोदाम में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विशाल पराशर (32) पुत्र स्वर्गीय अशोक पराशर निवासी शिवम नर्मदा विहार-2, भीलवाड़ा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें