वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़/घुमन्तु दर्पण। मंगलवाड़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान जिला रसद विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में केमिकल जब्त कर चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल मय जाप्ता तथा डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर छापरी सरहद में दबिश दी।पुलिस ने एक बाड़े से सात ड्रमों में भरे 1400 लीटर तथा 21 ड्रमों में औसतन 50 से 80 लीटर की मात्रा सहित कुल 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान जिला रसद कार्यालय के अधिकारी हिमांशु जोशी भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध केमिकल चित्तौड़गढ़ से उदयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे स्थित राजहंस होटल के पीछे ट्रकों से उतारा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अवैध केमिकल के स्रोत, परिवहन तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें