वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ऑनलाइन गेमिंग की लत में पत्नी ने उड़ाए पति के 13 लाख, खुद ही रची चोरी की साजिश

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण| भीलवाड़ा में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक महिला को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया कि उसने अपने ही पति के 13 लाख रुपये चोरी कर लिए और बाद में खुद ही चोरी की झूठी कहानी रचकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दे दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला का सच सामने ला दिया।

पुलिस के अनुसार, 23 जून को प्रॉपर्टी डीलर संदीप कुमार ने घर में रखे 13 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 जून की शाम वह अपनी पत्नी क्षिप्रा जैन के साथ बाजार गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर घर का मुख्य गेट खुला मिला, सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे बैग से 13 लाख रुपये गायब थे। यह रकम प्लॉट बिक्री के बाद किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए रखी गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सामने आया कि वारदात के दौरान घर में न तो कोई बाहरी व्यक्ति दाखिल हुआ और न ही कोई संदिग्ध गतिविधि हुई। इससे पुलिस का शक घर के सदस्यों पर गया। पूछताछ के दौरान पत्नी क्षिप्रा के जवाबों में विरोधाभास मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि एमबीए पास क्षिप्रा शादी से पहले से ही ऑनलाइन गेमिंग की आदी थी। जनवरी 2026 में वह एक ऑनलाइन ‘ड्रैगन गेम’ में करीब साढ़े चार लाख रुपये जीत चुकी थी। इसके बाद अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने बड़ी रकम दांव पर लगानी शुरू कर दी। लगातार हार के बाद नुकसान की भरपाई करने के लिए उसने घर में रखे 13 लाख रुपये धीरे-धीरे गेमिंग में लगा दिए। पूरी रकम हार जाने के बाद उसने चोरी की साजिश रची ताकि किसी को उस पर शक न हो।पुलिस अब महिला के बैंक खातों और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रकम किस तरह ऑनलाइन गेमिंग में लगाई गई। साथ ही, राशि की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें