वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नाथद्वारा में ऑटो चालक ने रख लिए 50 लाख के डायमंड-गोल्ड ज्वेलरी, सीसीटीवी से खुलासा

नाथद्वारा/घुमन्तु दर्पण। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में ऑटो में छूटे करीब 50 लाख रुपये के डायमंड और सोने के आभूषण अपने पास रखने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात, एक महंगी घड़ी और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी 66 वर्षीय गोविंद खंडेलवाल अपनी पत्नी बिंदु खंडेलवाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उदयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में नाथद्वारा पहुंचकर उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद होटल लौटने के लिए परिवार ने एक ऑटो किराए पर लिया, लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी का गहनों से भरा पर्स ऑटो में ही छूट गया।पर्स में करीब 27 से 30 तोला वजन के डायमंड और सोने के आभूषण, एक महंगी घड़ी, 7 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। इनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें ऑटो चालक की पहचान यादव मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने पर्स मिलने से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सख्त पूछताछ के बाद उसने पर्स अपने पास रखने की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डायमंड की चूड़ियां, डायमंड जड़ित नेकलेस और टॉप्स, सोने की चूड़ियां, पाटला, पेंडेंट, अन्य आभूषण, एक घड़ी और 7 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले के खुलासे में कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें