वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोबाइल की जगह खेल मैदान से होगा बच्चों का बेहतर विकास

बच्चों को मोबाइल नहीं, खेल मैदान दें ताकि उनका शारीरिक विकास हो

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार) फुटबॉल प्रशिक्षण समर कैंप में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने खिलाड़ियों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखकर खेल मैदान उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, बच्चों को मोबाइल नहीं, खेल मैदान दें, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास बेहतर हो सके। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का महत्व बताया। अंत में सभी ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें