वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मारवाड़ जंक्शन पर चलती ट्रेन में 4 माह के मासूम की मौत, स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|मेहसाणा से चंडीगढ़ जा रही एक ट्रेन में सफर के दौरान चार महीने के एक मासूम बच्चे की अचानक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पीड़ित परिवार को बीच रास्ते में ही मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी कृष्णा का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा अपनी मां और परिवार के साथ मेहसाणा (गुजरात) से चंडीगढ़ की तरफ ट्रेन से यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस घटना से ट्रेन में कोहराम मच गया और बिलखता हुआ परिवार मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर उतर गया।

मददगार बने स्थानीय लोग

स्टेशन पर बेसुध पड़े पीड़ित परिवार की मदद के लिए स्थानीय रेलवे पार्किंग संचालक राकेश आगे आए। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को तुरंत रेलवे स्टेशन के प्रीपेड वेटिंग रूम में ठहराया और ढाढस बंधाया।स्थानीय मुक्तिधाम में मृतक बालक कृष्णा का अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक कर देने वाले घटनाक्रम के बाद हर किसी की आंखें नम थीं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें