वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रेक्टर और बाईक की टक्कर में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)|थांवला के नजदीकी नेशनल हाइवे रोड़ पर ट्रेक्टर और बाईक की जबरदस्त टक्कर हों गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हों गई।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे नजदीकी ग्राम गुढ़ा निवासी सांवर मल प्रजापत पुत्र विश्राम लाल जो कि बाईक पर थांवला से अपने गाँव गुढ़ा जगमालोता जा रहा था। इसी दरमियान नेशनल हाइवे स्थित शंकर जी कि बाड़ी होटल के पास ट्रेक्टर से टक्कर हों गई। इस भीषण टक्कर में सांवर मल गंभीर घायल हों गया।घटना स्थल पर मौजूद लोगो और राहगीरो ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन की सहायता से गंभीर घायल को थांवला के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही थांवला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाते हुए अस्पताल पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दी।दुर्घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर छा गईं।
पुलिस थाना थांवला के हेड कानि. विक्रम सिँह मय पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव को शवगृह में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह डॉक्टर प्रकाश चौधरी ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें