पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| बाली कस्बे के पंचायत समिति ग्राउंड निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज असीम कृपा से उदयपुर से ज्ञान प्रचारक बहन रेणुका जी ने बताया कि ब्रह्मज्ञान की सौगात देकर भ्रमों को समाप्त करते हुए आपस में प्यार बढ़ाने की सीख दी। निरंकारी भक्तों के लिए निराकार प्रभु और साकार सदगुरु के शुकराने का रहा। जहां जाति-धर्म, अमीर-गरीब के भेद से परे हटकर हर आम-ओ-खास ने एक ही मंच साझा किया। संत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानवता के लिए रोशन मीनार बनने की सीख देते हुए सबको प्रभु ज्ञान की रोशनी में लाने और प्यार फैलाने का संदेश दिया। प्रीत, प्यार, नम्रता, विशालता, सहनशीलता और एकत्व वाली शिक्षा को अपनाने की सीख देते हुए यह भी कहा कि गुरुमत के गुण धारण कर हम अपने जीवन को खुबसूरत और आनंदमय बनाएं। प्रभु ज्ञान की रोशनी अपने अंदर लाएं और दुनिया के कोने-कोने में रोशनी का आनंद प्रदान करें। मौके पर बाली के मुखी प्रवीण कुमार, मारवाड़ जंक्शन संयोजक बहन कांता सोलंकी, पाली के मुखी गीता गोवानी ,रानी मुखी उत्तम कुमार, आसपास के गांव की संगत रानी, फालना,सोमेसर, जावली, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, शिवगंज, मुंडारा,बाली, पाली समस्त साथसंगत वह सेवादल भाई बहन मौजूद रहे!









