वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

 थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थांवला कस्बे में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला परिसर तथा भाजपा कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला में आयोजित योग कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक पूनम के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई।वहीं किसान चौराहे स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां योग प्रशिक्षक मोहनलाल मेघवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन, तनाव मुक्ति तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें