पाली/घुमन्तु दर्पण|पाली के बाली थाना क्षेत्र के भाटून गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया हादसे में ट्रक चालक ने कई मीटर तक बाइक सवारों को घसीटा हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल हो गया जिसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना से बाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में 35 वर्षीय अनिल दवे की मौत हो गई| ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटे तक रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता और मुआवजा की मांग की|







