वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता साइकिल रैली

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को बीकानेर में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के द्वारा आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि रैली प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय परिसर तक पहुंची। रैली में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रास्ते भर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि जिले में 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान’ विषयक जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आयोजित साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
रैली में खेल विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार हर्ष, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रामजस लिखाला, स्काउट सीओ जसवंत सिंह, दांतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के सचिव रामकिशोर सियोल तथा अध्यक्ष पूनमचंद विश्नोई सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें