वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुंदरकांड के उपलक्ष्य में गौशाला में गायों को खिलाई लापसी, ग्रामीणों ने लिया गौसेवा का संकल्प

झगड़वास/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)। अजमारामजी गौशाला, झगड़वास में सुंदरकांड आयोजन के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों ने सहयोग राशि एकत्रित कर गौमाता को लापसी खिलाकर गौसेवा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गौसेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया तथा गौसंरक्षण एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

युवा नेता दयाल धोजक ने बताया कि गौसेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में ठा. भंवर सिंह राठौड़, ढगलचंद्र राव, राजेंद्र सिंह, बीरदाराम प्रजापत, लक्ष्मण मुंडेल, बीरमाराम गिला, श्रवण देवासी, पार्षद नोरतराम झगड़वास, खींवराज राव, हेमसिंह राठौड़, जेठाराम प्रजापत, सुरेश बंजारा, मास्टर गंगासिंह नाथावत, महेंद्र देवड़ा, श्रवण फ्रूट, जस्साराम काला, जवानाराम प्रजापत, महिपाल राव, भंवरलाल ढाका, गौसेवक बाबूलाल प्रजापत, विनोद अणकिया, नरसी प्रजापत, राकेश प्रजापत, गोरधन राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गौमाता की सेवा करते हुए ग्रामीणों ने समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भविष्य में भी गौशाला के लिए इसी प्रकार सहयोग करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें