वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खामोर में 11केवी लाइन में जोरदार धमाका, बीच सड़क पर गिरे बिजली के तार, बड़ा हादसा टला

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण(किशन वैष्णव)| उपखंड क्षेत्र के खामोर गांव में मटकी बड़ी चौराहे पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किराना दुकान के पास लगे विद्युत खंभे पर गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद लाइन का तार टूटकर बीच रास्ते में गिर गया और करीब दो मिनट तक तारों में आग व चिंगारियां निकलती रहीं।
घटना आबादी क्षेत्र में होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि उस समय तार गिरने वाली जगह पर कोई राहगीर या पशु मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
शॉर्ट सर्किट के कारण क्षेत्र के कई घरों में विद्युत उपकरण प्रभावित हुए। कहीं पंखे जल गए तो कहीं घरों में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की शिकायत सामने आई। वहीं डेयरी परिसर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट होने से वायर जल गए, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लाइन की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति, बच्चा या पशु मौजूद होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें