वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, दो दिन में 9 मौतों से सहमा इलाका

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिये पिछले दो दिन भारी रहे। जहां अलग अलग हादसों में करीब 9 जनों की मौत हो गई। इन अकाल मौतों ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। सोमवार दोपहर का दर्दनाक हादसा के दु:ख को अभी भूले ही नहीं थे कि कालू रोड पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में दो भाईयों ने पूरे तहसील में गम का माहौल कर दिया। इस हादसे में घायल दूसरे सगे भाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले रामकुमार सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि गंभीर रूप से घायल उनके भाई देवकरण उर्फ रामरख सारस्वत को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। देवकरण (रामरख) के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने ट्रॉमा सेटर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हालाकि इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गुसाईंसर बड़ा के पास हुई थी भीषण भिड़ंत

मंगलवार शाम कालू रोड पर गुसाईंसर बड़ा के पास मारुति एर्टिका कार और पिकअप-कैम्पर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार राजेरा गांव निवासी रामकुमार सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनके भाई देवकरण उर्फ रामरख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पिकअप पलटने से चार अन्य लोग भी घायल

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया। हादसे में गांव सातलेरा निवासी गिरधारीलाल जाखड़,उनकी पत्नी शारदा जाखड़,बेनीसर निवासी स ंतोष जाखड़ और श्रीडूंगरगढ़ निवासी गौरव टाडा भी घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार कराया गया और गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया। यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

समाजसेवी संस्थाओं की एंबुलेंस ने पहुंचाई राहत

हादसे की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी और आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सेवादारों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया।

जनप्रतिनिधि,परिजनों को बंधाया ढांढस

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया,विधायक ताराचंद सारस्वत के पुत्र शिव सारस्वत,आरएलपी नेता विवेक माचरा,दलित नेता राजेंद्र बापेऊ और कॉमरेड सीमा जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सभी ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

दो दिन में 9 मौतों से दहला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र

लगातार दो दिनों के भीतर सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत ने पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इससे पहले सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई थी। अब कालू रोड हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें