पुलिस जुटी चोरों की तलाश पर
घुमन्तु दर्पण/मारवाड़ जंक्शन| उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती गांव चिरपटिया में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन सिटी थाना पुलिस के सीआई राजेन्द्र खदाव मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी स्थल का मौका मुआयना किया ,
जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मकान के दो कमरों के ताले तोड़ दिए। एक कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला, जबकि दूसरे कमरे में रखे पलंग की दराज खुली हुई पाई गई। चोरी के दौरान क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान जीवराज राजपुरोहित पुत्र ओठ सिंह राजपुरोहित का बताया जा रहा है। मकान मालिक का परिवार वर्तमान में अहमदाबाद में निवास करता है और घटना के समय मकान सूना था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। परिवार के अहमदाबाद से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा तथा उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.








