परिजनों एवं समाज बंधुओ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
पाली जिले के नाडोल कस्बे से 22 दिन पूर्व अंजली नाम की युवती लापता हो गई थी| परिजनों द्वारा नाडोल पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं लग पाया |आज सैकड़ो की तादाद में नगरवासी ग्रामीण एवं परिजन समाज बंधु एसपी कार्यालय पहुंचे एवं कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया एवं पुलिस की कार्यशैली जांच पर सवाल उठाए, तुरंत प्रभाव से लापता हुई अंजलि का पता लगाने की पुलिस अधीक्षक से मांग की गई| हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ो की तादाद में ग्राम वासियों एवं नगर वासियों ने प्रदर्शन किया|








