वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाजपा विविध भाषी प्रकोष्ठ, बेंगलुरु शहर के संयोजक बनने पर किशोर सिंह राजपुरोहित का सम्मान

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|भाजपा बेंगलुरु शहर के विविध भाषी प्रकोष्ठके संयोजक नियुक्त होने पर जणवा चौधरी समाज, बेंगलुरु द्वारा किशोर सिंह राजपुरोहित का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रामलाल, सचिव फताराम, कोषाध्यक्ष जेठाराम, उपकोषाध्यक्ष गुलाबराम , खेल मंत्री डूंगाराम, शशिकिरण, सूचना एवं प्रसार मंत्री ताराराम, सुभाष मेवाड़ा, ताराचंद, किशनलाल पारीक तथा मेहरान सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने किशोर सिंह. राजपुरोहित का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
ज्ञात रहें किशोर सिंह राजपुरोहित मूल रूप से पाली जिले के मारवाड़ तहसील के रड़ावास गांव के निवासी है, बरसो से बेंगलोर सिटी में अपनी सेवाएं भाजपा में दे रहें है, सिंह ने सभी पदाधिकारियों, समाज बंधुओं एवं उपस्थित गणमान्यजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व, प्रेरणा एवं जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज, संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहेंगे, कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थितजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें