पाली/घुमन्तु दर्पण। जिला मुख्यालय के रामदेव रोड स्थित संकरी पुलिया पर सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही रामदेव पुलिस चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया की संकरी चौड़ाई के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि इस पुलिया पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार पुलिया को चौड़ा करने की मांग उठाई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।








