डेगाना/घुमन्तु दर्पण (सुशील लोरा)|शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व सकारात्मक परिवर्तन को नयी दिशा देने के उद्देश्य से रायपुर छत्तीसगढ़ में देश भर के नवाचारी शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ।इस आयोजन में डेगाना उपखंड के गांव चुई निवासी व जायल ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बडीखाटू में कार्यरत नवाचारी शिक्षक प्रकाश चन्द्र औझा को छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वोच्च सम्मान भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित 15राज्यो के 185 चयनित नवाचारी शिक्षक,शिक्षा विशेषज्ञ और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।इस कार्यक्रम में श्री औझा को शिक्षा के प्रति निष्ठा, नवाचारों के प्रति समर्पण तथा विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किये जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी इन्हें राज्य व अंतरराज्यीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षक प्रकाश चन्द्र औझा शिक्षा में नवाचारो के साथ साथ शिक्षक हितों के लिए भी राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला नागौर के जिला मंत्री व डेगाना ब्लॉक के ब्लॉक मंत्री भी रह चुके हैं।








