वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आसींद/घुमन्तु दर्शन।देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और अन्य आवश्यक सामानों की कीमतों में वृद्धि से आमजन परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें