भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। प्रतापनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ सरेराह हुई छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर तेजाब फेंककर मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट की शरण ली है। पीड़िता ने पोक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) मामलों की विशेष अदालत संख्या-01, भीलवाड़ा में इस्तगासा पेश किया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापनगर थाना पुलिस को धारा 175(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश जारी किए हैं।पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद जब वे वापस अपने घर पहुंचे, तो आरोपी उनकी गली के बाहर अपनी कार खड़ी कर लगातार तेज हॉर्न बजा रहा था। महिला को अपनी बेटियों के साथ खड़ा देखकर आरोपी ने कार उनकी तरफ बढ़ाने की कोशिश की और उन्हें डराते-धमकाते हुए अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी बेटियों को भीलवाड़ा से उठवा लेगा। इसके बाद पीड़िता ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और केवल खानापूर्ति कर इतिश्री कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से हौसला पाकर आरोपी और उसके साथी अब पीड़िता और उसकी बेटियों को कानूनी कार्रवाई न करने के लिए लगातार डरा-धमका रहे हैं तथा उन पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूरपुलिस अधीक्षक को भी शिकायत देने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष इस्तगासा पेश कर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर कोर्ट ने अब प्रतापनगर थाना पुलिस को मामला दर्ज कर सख्त अनुसंधान करने के निर्देश दिए हैं।








