भटेड़ा/घुमन्तु दर्पण (दिनेश कुमार सुवालका)|
भीलवाड़ा।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) ने भीलवाड़ा जिले में संगठन की पकड़ को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। महासभा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष राधेश्याम भड़ाणा ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर डाबला (बनेड़ा) के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी आगामी तीन वर्षों के लिए सौंपी है।








