वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा पुलिस की कमान अब एसपी सागर के हाथों में, अपराधियों को सख्त चेतावनी – “कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

 

“आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” के मंत्र के साथ नए एसपी ने संभाला कार्यभार

सड़क हादसों, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रहेगा सबसे बड़ा फोकस

**भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।*
भीलवाड़ा जिले को शनिवार को नया पुलिस कप्तान मिल गया। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करते ही साफ संदेश दे दिया कि अब जिले में अपराधियों की खैर नहीं होगी। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान एसपी धर्मेंद्र यादव ने उन्हें कार्यभार सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालते ही एसपी सागर एक्शन मोड में नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान पुलिस के मूल मंत्र *“आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय”* को जिले में पूरी मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा पुलिस पहले से अच्छा कार्य कर रही है और अब अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

नशा तस्करों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

नवनियुक्त एसपी ने साफ संकेत दिए कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों और संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

सड़क हादसों को रोकना बड़ी चुनौती

एसपी सागर ने भीलवाड़ा जिले के हाईवे नेटवर्क को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और लोगों की जान बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

अधिकारियों के साथ पहली बैठक, दिए सख्त निर्देश

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी सागर ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्राइम कंट्रोल, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एएसपी, डीएसपी और विभिन्न थानों के अधिकारी मौजूद रहे।

नए एसपी की एंट्री के साथ ही अब जिले में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई और पुलिसिंग में सख्ती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें