वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजकीय बालिका विद्यालय बडीखाटू में समाज सेवा शिविर का शुभारंभ छात्राओं ने दिया स्वच्छता व सेवा का संदेश

डेगाना/ घुमन्तु दर्पण| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बडीखाटू में विभागीय निर्देशानुसार समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के तहत छात्राओं ने विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पेड़ों की देखरेख करते हुए उनकी सफाई की तथा पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए।

इसके पश्चात संगोष्ठी, परिचर्चा एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था प्रधान शाले मोहम्मद ने छात्राओं को सामाजिक कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, शादी-सगाई जैसे पारिवारिक आयोजनों में भी समाज को नई दिशा देने वाली सकारात्मक पहल जरूर करनी चाहिए।

शिविर प्रभारी प्रकाश चन्द्र औझा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें