भीलवाड़ा केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय की ओर से 18 मई से 25 मई 2026 तक ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय का उत्थान करना और सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। उत्सव के तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि 18 से 25 मई तक धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित गांवों में ‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर लाभार्थी सैचुरेशन कैंप लगाए जाएंगे। शिविरों में आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से जनजाति वर्ग को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी के अनुसार अभियान के तहत चयनित जिले के 7 ब्लॉक के 141 राजस्व ग्रामों में ग्राम उत्कर्ष कार्ययोजना निर्धारण, स्वास्थ्य शिविर आयोजन, जनसुनवाई, जनजागरण, जनसंवाद व जनसहभागिता और सेवाओं का संतृप्तिकरण सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा !! आयोजन को लेकर जिला स्तर पर अधिशासी अभियंता रामलाल भील को नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया हैं !








