भीलवाड़ा में अवैध संबंधों के शक में गर्भवती पत्नी से बेरहमी से मारपीट और जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां खिलाई, जिससे भ्रूण बाहर आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला खून से सनी हुई थी और बॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं था। दर्द से तड़पती महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात का है।
सीओ सदर हरजीराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई है। महिला का गर्भपात होने के बाद अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है
यूपी का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के अनुसार, यूपी का रहने वाला गोपी यादव ने बुधवार रात अपनी पत्नी रोली देवी (41) के साथ विवाद के बाद मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। काफी खून बहने के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। भ्रूण उसके पास ही पड़ा था। महिला लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ी तड़प रही थी। लोगों ने महिला को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते महिला को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति गोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्युरी में रखवाया है तथा उसके परिजनों को उत्तर प्रदेश में सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ज्यादा खून बहने से महिला की मौत महात्मा गांधी अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक थी और उपचार के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी।
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक थी और उपचार के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, गोपी यादव फैक्ट्री में मजदूरी करता था। महिला रोली देवी से उसकी दूसरी शादी थी। उसके पहले से दो बेटे और दो बेटियां हैं।








