वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फुलियाकलां के दो विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता व व्यवस्थाओं को परखा

उपनिदेशक सुनील दत्त शर्मा पहुंचे फुलियाकलां, विद्यालयों की व्यवस्थाएं देख दिए जरूरी निर्देश

फुलियाकलां/घुमन्तु दर्पण -राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के उपनिदेशक समसा सुनील दत्त शर्मा ने स्थानीय ब्लॉक के एसीबीईओ-2 के साथ उपखंड क्षेत्र के दो शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
उपनिदेशक ने सर्वप्रथम श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलियाकलां का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालय में भामाशाह सत्यनारायण लड्डा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन एवं भामाशाहों के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इसके बाद उपनिदेशक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं हॉस्टल, कनेछन कला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपनिदेशक ने बालिकाओं से व्यक्तिगत संवाद कर हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया, जिस पर बालिकाओं ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की गुणवत्ता, मॉनिटरिंग एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें