वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा शहर में कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम का हुआ उद्घाटन – गिरिराज बहेडिया

 

भीलवाड़ा / घुमन्तु दर्पण (धीरज कुमार शर्मा)। शहर के ज्वेलरी बाजार को एक नया और आधुनिक आयाम मिल गया है। शहर के महारानी कॉम्प्लेक्स, महाराणा टॉकीज परिसर में कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस शोरूम का शुभारंभ संचालक आशीष चौधरी और प्रखर नुवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में कंपनी के प्रतिनिधि गिरिराज बहेडिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही यहां ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आधुनिक और आकर्षक डिजाइन की ज्वेलरी को देखा और अपनी पसंद के गहनों की खरीदारी भी की।
कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठित हरी कृष्णा ग्रुप का हिस्सा है, जो डायमंड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखता है। भीलवाड़ा में खुले इस नए शोरूम से शहर के ग्राहकों को प्रीमियम क्वालिटी की डायमंड ज्वेलरी का बेहतर और भरोसेमंद विकल्प मिलने जा रहा है। शोरूम में आधुनिक डिजाइनों के साथ-साथ ट्रेंड के अनुरूप शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। इनमें डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40 प्रतिशत तक की छूट, 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा शामिल है। इन विशेष ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर कीमत पर प्रीमियम ज्वेलरी खरीदने का अवसर मिलेगा।
कंपनी के मैनेजर गिरिराज माहेश्वरी ने बताया कि महारानी कॉम्प्लेक्स स्थित इस शोरूम में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी की ज्वेलरी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे भीलवाड़ा के ज्वेलरी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रीमियम ज्वेलरी प्रोजेक्ट में स्वाराह डायमंड एलएलपी को पार्टनर बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और विश्वसनीयता का भरोसा मिलेगा।
शोरूम संचालक प्रखर नुवाल ने कहा कि भीलवाड़ा में पहली बार नेचुरल डायमंड का एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया गया है, जो किस्ना डायमंड्स और स्वाराह डायमंड्स एलएलपी के नाम से संचालित होगा। यहां ग्राहकों को डायमंड की कैरेट, क्वालिटी और अन्य सभी जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही यदि ग्राहक भविष्य में ज्वेलरी का एक्सचेंज या बायबैक करना चाहते हैं तो उन्हें डायमंड की वर्तमान बाजार कीमत के आधार पर 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत तक एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी।
वहीं शोरूम संचालक पार्टनर आशीष चौधरी ने कहा कि कंपनी की पॉलिसियां पूरी तरह कंज्यूमर फ्रेंडली हैं। ग्राहकों को ज्वेलरी पर इंश्योरेंस, लाइफटाइम फ्री पॉलिशिंग और एक साल तक डायमंड रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। यदि ज्वेलरी से .05 सेंट तक का डायमंड गिर जाता है तो कंपनी उसे एक साल के भीतर मुफ्त में बदलने की सुविधा भी देती है।
इंदौर से आई ग्राहक अनुष्का ने कहा कि यहां के डिजाइन्स बेहद आकर्षक और अलग हैं। उन्होंने कहा कि नेचुरल डायमंड ज्वेलरी के साथ बेहतर बायबैक और एक्सचेंज पॉलिसी होने से ग्राहकों को भरोसा मिलता है। उनके अनुसार शोरूम में हल्के से लेकर हैवी ज्वेलरी तक हर तरह के सुंदर और यूनिक डिजाइन्स उपलब्ध हैं, जो इसे शहर का खास और भरोसेमंद ज्वेलरी शोरूम बनाते हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें