वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

देवनारायण आवासीय विद्यालय( फुटियादेव जी) नोलाका खेड़ा (उपरेडा ) क्षैत्र में खोले जाने की मांग।

 

शाहपुरा /बनेड़ा (घुमन्तु दर्पण)। विधानसभा क्षेत्र के बनेडा उपखंड में अब तक देवनारायण आवासीय विद्यालय नहीं है जबकि राज्य सरकार द्वारा एसबीसी वर्ग की छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक देवनारायण आवासीय विद्यालय खोले जाने का प्रावधान है इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता मुबारिक हुसैन मंसूरी (उपरेड़ा)ने समाचार पत्र को जानकारी देते हुए बताया कि बनेड़ा उपखंड क्षेत्र का उत्तरी ग्रामीण अंचल एवं बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के मध्य और बीच दूरी का क्षेत्र जो की एसबीसी वर्ग( गुर्जर )बाहुल्य क्षेत्र भी है जो शैक्षणिक रूप से एसबीसी वर्ग के साथ-साथ सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है उक्त क्षेत्र शैक्षणिक एवंआर्थिक एवं रोजगार के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है, साथ ही अनेक विकट परिस्थितियों के कारण एवं महंगाई के दौर में उक्त वर्ग के छात्र छात्राएं उच्च अध्ययन करने से वंचित रह जाते हैं एसबीसी वर्ग के छात्र-छात्राऔ के शैक्षणिक उज्जवल भविष्य के लिए ज्ञान रूपी उच्च शिक्षा की रोशनी जलाने की उक्त क्षेत्र में अति आवश्यकता है, ताकि इस वर्ग के छात्र छात्राए उच्च अध्ययन कर अपने जीवन का सर्वांगीण विकास कर सके इसी कड़ी में बनेड़ा उपखंड क्षेत्र में देवनारायण आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु संपूर्ण बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बीच एवं मध्य_फुटियादेव जी नोलकाखेड़ा ( उपरेडा) क्षेत्र सबसे उपयुक्त स्थान है यहां पर देवनारायण आवासीय विद्यालय खुलने पर संपूर्ण बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के एसबीसी वर्ग के सभी छात्र-छात्राएं आसानी से उच्च अध्ययन हेतु पहुंच पाएंगे एवं यहां आने जाने हेतु सभी गांव से सड़क मार्ग सुगम है, साथ ही हुरडा से वाया उपरेड़ा बनेड़ा स्टेट हाईवे 39 ए सडक है एवं लांबियाबीस्टेशन से वाया उपरेडा शाहपुरा प्रस्तावित एमडीआर सड़क 417 होकर निकलेगी उक्त दोनों सडके, उक्त प्रस्तावित फुटिया देव जी मंदिर नोलाकाखेड़ा(उपरेड़ा) में होकर ही निकलती है जिससे उक्त यातायात मार्ग सुगम रहेगाएवं प्रस्तावित देवनारायण आवासीय विद्यालय नोलाकाखेड़ा (उपरेड़ा) में आने जाने वाले संपूर्ण बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के एसबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हर परिपेक्ष्य में उपयुक्त रहेगा यही सबसे अच्छा फुटिया देव जी नोलकाखेड़ा (उपरेड़ा)उपयुक्त स्थान है इसके अलावा एसबीसी वर्ग बाहुल्य गांव खातनखेड़ी, उपरेड़ा, राक्षी, सोमसियास,नोलाकाखेडा, भटखेडी, देवपुरा, बेसकलाई, रामपुरिया, झांतल, मुशा, कासोरिया, जासोरिया , भटेडा, लसाडिया, भेरुखेडा, नाणोदिया, कमालपुरा, हाथीपुरा, कासोरिया, सादास, नारदोकाखेडा, बेरा,देवाखेडा, गुसाईं खेडा, रुपपुरा, चेचीखेडा, के अलावा अनेक गांव है जिन सभी के लिए छात्र-छात्राओं के लिए यही उपयुक्त स्थान_फुटिया देव जी _नौलखा खेड़ा (उपरेड़ा ) ब्लॉक स्तरीय देवनारायण आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सबसे उपयुक्त है इस क्रम में पिछले 5 वर्ष से( फुटियादेव जी नोलकाखेड़ा (उपरेड़ा )में देवनारायण आवासीय विद्यालय खुलवाने हेतु प्रार्थी एवं क्षेत्र वासियों द्वारा सैकड़ो पत्राचार उपखंड अधिकारी महोदय बनेड़ा विधायक शाहपुरा_ बनेड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारीभीलवाड़ा, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ,शिक्षा मंत्री, अध्यक्ष देवनारायण विकास बोर्ड ,वित्त मंत्री जयपुर, मुख्य सचिव एवं विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल महोदय को पिछले 5 वर्ष से लगातार सैकड़ो पत्राचार किया जा चुके हैं, इसी कड़ी में उपखंड अधिकारी की जनसुनवाई जिला कलेक्टर भीलवाड़ा की जनसुनवाई एवं सतर्कता प्रकोष्ठ में 181 पर संपर्क पोर्टल पर जनसंपर्क पोर्टल पर सीएम पोर्टल पर और अन्य स्थान पर पिछले 5 वर्ष में काफी प्रयास कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक उक्त प्रकरण में आज तक सफलता नहीं मिली है अतः शिक्षा मंत्री राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह है कि क्षेत्र के एसबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु और उच्च शिक्षा के अवसर क्षेत्र में मिल सके इस है तो वर्ष 2026_ 27 में स्थानीय क्षेत्र में देवनारायण आवासीय विद्यालय_फुटियादेव जी नोलकाखेड़ा( उपरेड़ा) खोलकर एसबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को राहत प्रदान करवाया जावे

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें