नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। नोखा तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से कार्यकाल के दूसरे प्रकल्प के तहत ग्राम कुंकुण्या बेरासर स्थित कामधेनु गोशाला एवं करणी गंगा गोसेवा समिति में जीवदया एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोमाता के लिए सवामणी का आयोजन कर भोग अर्पित किया गया। समाजबंधुओं ने गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ खिलाया और गोशाला परिसर में पौधारोपण कर जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
तहसील संरक्षक हरिप्रकाश चाण्डक ने बताया कि तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से समाजहित में सेवा, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकल्प निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोशाला में सवामणी कर गोसेवा की गई तथा पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जीवदया और पर्यावरण संरक्षण समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सरकारी एवं सामाजिक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना भी सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। सभा की ओर से भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बेरासर सरपंच प्रतिनिधि हरिराम सारण, तहसील सभा के आईपीपी संरक्षक अशोक लाहौटी, संरक्षक हरिप्रकाश चाण्डक, उपाध्यक्ष बाबूलाल मालाणी, संयुक्त मंत्री बजरंग मल, प्रचार मंत्री अंकित तोषनीवाल, संगठन मंत्री राजेश मालपानी, सांस्कृतिक मंत्री पवन लाहोटी सहित ओमप्रकाश राठी, मनोज राठी, भंवरलाल बाहेती, श्यामसुंदर राठी, रवि मल, शिवरतन भट्टड़, प्रदीप राठी, भुवनेश राठी, शिव भट्टड़ एवं विकास राठी सहित अन्य पदाधिकारी और समाजबंधु मौजूद रहे।समाजबंधुओं ने गोसेवा, सवामणी, पौधारोपण एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।








