वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में 25 अगस्त को लगेगा दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर

थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थांवला में 25 अगस्त को दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर शाखा अजमेर की ओर से आयोजित यह शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बस स्टैंड के पास छात्रावास, भेरुन्दा रोड, थांवला में लगेगा।

महावीर विकलांग समिति के मुख्य संस्थापक एवं संरक्षक डीआर मेहता तथा अजमेर संभाग के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की आवश्यकतानुसार विभिन्न उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को बाद में आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, बैसाखी, वॉकर, कान की मशीन, बुजुर्गों के लिए छड़ी तथा ब्लाइंड स्टिक सहित विभिन्न उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर आयोजक घीसुलाल मुंदड़ा, रामनिवास मुंदड़ा एवं ओम प्रकाश मुंदड़ा ने ग्राम सेवक, पटवारी, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, स्कूल अध्यापकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को शिविर में लाकर उनका चिन्हीकरण करवाएं, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।आयोजकों ने शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों से यूडीआईडी कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर शैलेन्द्र उपाध्याय, रोहिताश सिंह, राजू बन्ना, कमल किशोर बाहेती, शेखर सारस्वत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें