वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव और वामन अवतार की कथा पर झूमे श्रद्धालु

करेड़ा/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)| धोली मंगरी माताजी राजाजी का करेड़ा श्री सीताराम रामायन मंडल करेडा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित श्री राकेश जी शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार और जड़ भरत जी के प्रसंगों का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया। कथा के दौरान पंडित श्री राकेश जी शर्मा ने राजा भरत के जन्मों की कथा और जड़ भरत जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सांसारिक मोह से मुक्ति का संदेश दिया। इसके बाद वामन अवतार की कथा सुनाई, जिसमें भगवान ने तीन पग भूमि से राजा बलि का अहंकार तोड़ा। कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रहा। जैसे ही नन्दोत्सव की कथा शुरू हुई, पूरा पांडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बधाइयां बांटी और आनंदोत्सव मनाया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें