वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राज्य साइक्लिंग में बीकानेर का दबदबा, रोड साइक्लिंग में भी जीता टीम खिताब

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)| बीकानेर के साइक्लिस्टों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए 31वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली। नाल ओवरब्रिज के पास गेमना पीर रोड पर आयोजित प्रतियोगिता में बीकानेर टीम ने 17 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इससे एक दिन पहले आयोजित माउंटेन बाइक (एमटीबी) चैंपियनशिप में भी बीकानेर की टीम चैंपियन रही थी। रोड साइक्लिंग में हनुमानगढ़ की टीम 14 अंकों के साथ उपविजेता रही, जबकि बाड़मेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के बाद राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। एसोसिएशन की सचिव कीर्ति और जिला संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कीर्ति ने बताया कि आगामी एमटीबी और रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन श्रीगंगानगर में किया जाएगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें