वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

*फिर हादसे का शिकार हुई PM ई-बस, गिट्टी से भरे डम्पर से टक्कर, चालक के पीछे का शीशा टूटा*

*फिर हादसे का शिकार हुई PM ई-बस, गिट्टी से भरे डम्पर से टक्कर, चालक के पीछे का शीशा टूटा

*भीलवाड़ा।* बड़लियास से भीलवाड़ा आ रही प्रधानमंत्री ई-बस (PM e-BUS) एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। जीत्या क्षेत्र में गिट्टी से भरे डम्पर से टक्कर होने पर बस के चालक के पीछे का शीशा टूट गया।

हादसे के समय बस में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम और भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें