वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कारोई में 11 केवी लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 5 मवेशियों की मौत

भीलवाड़ा-कारोई/घुमन्तु दर्पण । कारोई कस्बे में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेशर प्लांट के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां चर रहे मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिससे 3 भैंस, 1 गाय और 1 बैल की मौके पर ही मौत हो गई।एक साथ पांच मवेशियों की मौत से पशुपालकों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृत मवेशियों के मालिकों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसानों ने बताया कि इस हादसे से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत मवेशियों के मालिकों को तत्काल उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में जर्जर और लटके हुए बिजली के तारों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराने तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें