वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बकरे व्यापारियों ने पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

जयपुर/घुमन्तु दर्पण। प्रदेश के बकरे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर से सचिवालय, जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय को बकरा व्यापार से जुड़े मुद्दों, व्यापारियों को आने वाली परेशानियों तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री श्री मदन दिलावर ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मो. असलम कुरैशी (सदर, मुंबई), प्रभु जी खटीक (बरण), राजू जी खटीक (बावलास), कैलाश जी खटीक (भिचोर), कैलाश जी खटीक (पारसोली) एवं राजेन्द्र पहाड़िया (बडलियास) सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर बकरे व्यापार से जुड़े लोगों को राहत प्रदान करेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें