पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|मारवाड़ जंक्शन अपने समय के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी ताराचंद चौहान के निधन पर मारवाड़ सहित सम्पूर्ण पाली क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। ताराचंद चौहान ने रेल्वे सहित राज्य और राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न आल इंडिया प्रतियोगिताओं में अपने फुटबॉल खेल कौशल से मारवाड़ सहित सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया। चौहान के निधन पर कई पूर्व व दिग्गज खिलाड़ियों व खेल संघों के साथ सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पण की।








