वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुरला टोल के पास राजपुरा गांव में खेत में निकला 5 फीट का अजगर, मची भगदड़

वन विभाग व नागरिक सुरक्षा की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

गुरला/घुमन्तु दर्पण। भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र के राजपुरा गांव में सुबह खेत में काम कर रहे किसानों में उस समय हड़कंप मच गया जब ज्वार के खेत में 5 फीट लंबा अजगर छिपा दिखा। अजगर देखकर खेत मालिक गोपी लाल गुर्जर के होश उड़ गए और गांव में भगदड़ मच गई।गोपी लाल ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वनपाल चंद्रपाल के निर्देश पर वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर, निधि शर्मा, भागचंद बैरवा और नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा व कैलाश कुमार रेगर की टीम मौके पर पहुंची।टीम ने सावधानी और तकनीकी कौशल से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर ज्वार के बीच बैठा था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे कब्जे में लिया गया और वन विभाग की देखरेख में नजदीकी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

भारतीय रॉक पाइथन है प्रजाति

स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा ने बताया कि यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर था। यह विषहीन लेकिन शक्तिशाली होता है। इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित है।रेस्क्यू के दौरान टीम ने ग्रामीणों को जागरूक भी किया। वन विभाग ने अपील की कि कोई भी जंगली जानवर दिखे तो उसे मारें नहीं, तुरंत विभाग को सूचना दें। वन्यजीव पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं। टीम की तत्परता से ग्रामीणों का डर भी खत्म हुआ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें